उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
कवियों ने काव्य रसधार से रामभक्त हनुमान का स्तवन किया

लखनऊ । लक्ष्य साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा 18 मई को पंचमुखी हनुमान मंदिर में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। जेठ के बडे मंगल के आयोजन की श्रृंखला मे पंचमुखी हनुमान मंदिर मे बीस से भी अधिक कवियों ने काव्य रसधार से रामभक्त हनुमान का स्तवन किया ।
डॉ. शरद पाण्डेय “शशांक”, के संचालन और गोबर गणेश, के संयोजन मे निशा सिंह अलका अस्थाना, ज्योती किरन रतन,आर एस निगम ,भारती पायल सहित कवियो ने पाठ किया।



