उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक पर सपा द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी निंदनीय व अस्वीकार्य : अनिल दुबे

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा है कि देश ने जिस तरह दुनिया में भारत की सैन्य क्षमता का लोहा मनवाया है उसके बीच कांग्रेस अध्यक्ष श्री खड़गे का ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की भूमिका को लेकर सरकार से सवाल पूछ कर भारत की सैन्य क्षमता पर सवाल उठाना सेना का अपमान है यह समय हमारी सेना ने जो कुछ किया है उसको दिल से सम्मान देने का है।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अपने संगठन विस्तार को लेकर चलाये जा रहे अभियान के तहत राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे रविवार को सुल्तानपुर पहुंचे. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों तथा नौजवानों और किसानों और महिलाओं ने ज्ञान प्रकाश पांडे के नेतृत्व में दुबे का जोरदार स्वागत और अभिनंदन करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के करते हुये दुबे ने कहा कि छात्रों और नौजवानों तथा किसानों के हित के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह एनडीए में शामिल हुये हैं और उनके शामिल होने के बाद से किसानों और नौजवानों के हित में काम हो रहे हैं। एक तरफ किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य मिल रहा है और दूसरी तरफ नौजवानों के लिए रोजगार का सृजन हो रहा है। केन्द्रीय कौशल विकास मंत्री के नाते राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह पूरे देश में रोजगार के मेले आयोजित करा रहे हैं और इनमें छात्रों नौजवानों को रोजगार दिए जा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल भारत सरकार द्वारा पहलगाम में हुयी आतंकवाद की घटना के विरोध में छेड़ी गयी आतंकवाद विरोधी जंग में पूरी दृढ़ता के साथ खड़ा है है और भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंक के खिलाफ भारत के संकल्प और सामर्थ्य को जिस तरह प्रदर्षित किया है उससे दुनिया के नक्शे में भारत का महत्व और सम्मान बढ़ा है। सरकार नौजवानों किसानों के हित के साथ सीमा पर लडने वाले जवानों के भी सम्मान और स्वाभिमान के लिए लगातार कार्य कर रही है।
एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के लिए सपा द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी को निंदनीय और अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में असहमति की जगह है लेकिन अपमान के लिए कोई जगह नहीं है। राजनीति संवाद से चलती है न कि गाली से। दुबे के साथ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अफसर अली भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर ज्ञान प्रकाश पांडे बसंत लाल बरनवाल , एडवोकेट शैलेन्द्र द्विवेदी, हनुमंत उपाध्याय,अरविंद पांडे, एडवोकेट विमल कुमार दुबे,आशुतोष झा, लकी,जानू , धीरेंद्र सिंह, सूरज तिवारी, जीशान अहमद, इश्तियाक अली, गफ्फार खान, गंगाराम, रामकृपाल भारती, सोहनलाल, संदीप तिवारी, प्रवीण तिवारी एवं महिला कार्यकर्ता सुमन सिंह मधुलिका सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। सभी लोग राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबाद जयन्त चौधरी जिंदाबाद, चौधरी चरण सिंह अमर रहे के गगनभेदी नारे लगा रहे थे।



