संगठन पर्व के अंतर्गत दिल्ली भाजपा के चुनाव प्रभारी ने 204 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति घोषणा की

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी महेन्द्र नागपाल ने आज संगठन पर्व के अंतर्गत 204 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।
महेन्द्र नागपाल ने कहा कि भाजपा संगठन निर्माण को पर्व के रूप में मनाती है। पार्टी में संगठन निर्माण की एक स्वस्थ परम्परा है और उसी का पालन करते हुए हमने 35 से 45 वर्ष आयु के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में भागीदारी का अवसर दिया और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया।
चुनाव अधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष के सभी मतदाता कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की और उसके आधार पर आज हमने 204 मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार कर जारी की है। शेष मंडल अध्यक्षों पर आंतरिक चर्चा के बाद निर्णय बहुत शीघ्र होगा।
महेन्द्र नागपाल ने कहा है कि पार्टी ने अधिकांश मंडल अध्यक्ष 35 से 45 आयु वर्ग के बना कर संगठन को नई उर्जा दी है।
204 नवनिर्वाचित मण्डल अध्यक्षो की सूची संलग्न




