लखनऊ में स्टोर खोलेगा चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट

लखनऊ पुस्तक मेले में मिली सफलता ने चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट को लखनऊ में स्टोर खोलने के लिए प्रेरित किया
लखनऊ : लखनऊ पुस्तक मेले में चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट को मिली बड़ी सफलता से उत्साहित ट्रस्ट ने लखनऊ में स्टोर खोलने के बारे में विचार करना शुरू कर दिया है। लखनऊ पुस्तक मेले के दौरान छात्रों की परीक्षाएँ चलने के बावजूद, जिससे बिक्री और ग्राहकों की संख्या में भारी प्रतिभागिता देखने को मिली थी जिससे चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट लखनऊ शहर में बच्चों की किताबों की शॉप खोलने की क्षमता है।
चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट की मुख्य रणनीतिकार, विषय-वस्तु, संचार एवं प्रचार, सुश्री राना सिद्दीकी ज़मान ने कहा, “मेलों में मिली उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया को देखते हुए और हमारे आंतरिक सर्वेक्षण के आधार पर, सीबीटी भारत के प्रमुख शहरों में बच्चों के मनोरंजन के लिए बुक स्टोर खोलने पर विचार कर रहा है, जहाँ बच्चों के लिए मनोरंजक गतिविधियाँ होंगी, लखनऊ उन शहरों में से एक है। ये स्टोर बच्चों को अच्छी पुस्तकों से परिचित कराने में मदद करेंगे जो भारतीय सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं, उन्हें मोबाइल से दूर रखेंगी और रचनात्मक और बौद्धिक रूप से उत्तेजक मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा देंगी।” चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट ने अंग्रेजी और हिंदी में 600 से अधिक शीर्षकों के साथ लखनऊ पुस्तक मेले में भाग लिया था।



