उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

तीसरी बार अमेठी कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनें प्रदीप सिंघल

अमेठी : अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल को पुनः बनाए जाने पर केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में बधाई देने के लिए कांग्रेसियों का ताँता लगा रहा
20 मार्च को देर रात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस जिला अध्यक्ष की सूची आते ही अमेठी कांग्रेस जनों व आम जनमानस मे ख़ुशी की लहर आ गयी.
देर रात से ही लोग जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल को बधाई व माननीय अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा जी को धन्यवाद एवं सांसद जी के माध्यम से ही शीर्ष नेतृत्व देश के जननायक राहुल गाँधी , सोनिया गाँधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे,अमेठी कांग्रेस संगठन पर सदैव ध्यान रखना प्रियंका गाँधी वाड्रा के प्रति आभार जताया। अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के मनोनयन पर कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ लोगों ने जिला अध्यक्ष सहित एक दूसरे को मिठाई खिलाया और ब्लॉक अध्यक्षो ने खूब गोले पटाखे फोड़े
गौरतलब है कि प्रदीप सिंघल को पहली बार 2019 में पार्टी की कमान सोपी गई थी. इसके बाद विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुट रखते हुए संगठन की मजबूती पर काम किया. जिसका असर 2024 के चुनाव में देखने को मिला और भारी अंतर के साथ कांग्रेस को अमेठी में जीत मिली. जिसके बाद एक बार फिर से शीर्ष नेतृत्व ने उन पर बड़ा भरोसा जाताते हुए पार्टी की कमान सौंपी हैं.
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर शीर्ष नेतृत्व ने इतना बड़ा भरोसा जताया है इसके लिए मैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी हमारे नेता राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी और अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा जी का आभार ज्ञापित करता हूं. कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए आगामी 2027 के चुनाव में पांचो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना मेरा लक्ष्य होगा.
उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने दी।

Related Articles

Back to top button