उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

होली संगीत बैठकी में गूंजे पारम्परिक फाग

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा चल रहे फागोत्सव के तहत शुक्रवार को सीतापुर रोड के खदरी क्रासिंग स्थित रिस्टार्ट कैफे में होरियारों ने फाग गीतों की धूम मचायी। संस्थान की संरक्षक डा. स्मिता मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। बैठकी का शुभारम्भ सौम्या गोयल, प्रवीन गौर, माधुरी सोनी व साथी कलाकारों ने गणेश, शिव, काली, हनुमान और राम की होली से किया।

सुमन मिश्रा, अविका, विनीता मिश्रा, अथर्व श्रीवास्तव, आद्रिका मिश्रा, अव्युक्ता, संस्कृति और श्रीयादीप ने मनमोहक नृत्य किया। गायिका अंजलि खन्ना ने मोरे खोय गयो बाजूबंद रसिया होली में, पल्लवी निगम ने भिजाई मोरी चुनरी, कुमकुम मिश्रा ने ये दोऊ राजकुंवर खेलत होली सरयू के तीर सुनाया।

साथ ही नृत्यांगना ज्योति किरन रतन, नीलम वर्मा, सौरभ कमल, विद्याभूषण सोनी, अश्वित रतन आदि ने भी रंग जमाया। इस अवसर पर राजनारायन वर्मा, एडवोकेट हर्षिका जायसवाल, अरुणा निगम, अनिल निगम आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button