उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि दस साल तक रात दिन दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को एक ही राग अलापते सुनती रही की केन्द्र सरकार और अधिकारी हमे काम नही करने दे रहे पर वही जनता आतिशी मार्लेना को यह कहते देख आश्चर्यचकित है कि हमारी सरकार ने दिल्ली में अधिकारियों के सहारे नये स्कूल, अस्पताल एवं फ्लाईओवर बनाये।

वीरेन्द्र सचदेवा ने आतिशी मार्लेना द्वारा एक सोशल साइट् पोस्ट में भाजपा नेताओं पर कमीशन मांगने के आरोप की कड़ी भर्त्सना की है और कहा है की पूर्व मुख्य मंत्री या तो माफी मांगे या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की आतिशी मार्लेना एवं उनके राजनीतिक आका अरविंद केजरीवाल बतायें कि यदि उनकी सरकार ने कमीशनखोरी रोकी थी तो दिल्ली जल बोर्ड बर्बाद क्यों हुआ, क्यों पूरी दिल्ली 2024 के मानसून में जलजमाव से त्रस्त हुई, क्यों दिल्ली की सड़कें टूटी बदहाल हैं, क्यों दिल्ली में 10 साल में एक नया अस्पताल नही बना, क्यों दिल्ली के स्कूलों में विज्ञान एवं कॉमर्स नही पढ़ाये जाते, और अगर “आप” सरकार इमानदार थी तो आखिर क्यों दिल्ली के लगभग सभी तत्कालीन मंत्री एवं खुद अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल एवं बेल झेल रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button