समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मनायी गयी कांशीराम जी की जयंती

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6 लाजपत राय भवन, कैसरबाग के साथ ही प्रेस क्लब लखनऊ पर भारतीय राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक मान्यवर कांशीराम की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, सांसद आर.के. चौधरी एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान के साथ सैकड़ों नेताओं ने मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कई वक्ताओं ने मान्यवर कांशीराम जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने भारतीय वर्ण व्यवस्था एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य किये और वह मान्यवर भीमराव आम्बेडकर से प्रभावित होकर एक दलित सामाजिक कार्यकर्ता बने। उन्होंने 1971 में अखिल भारतीय एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक कर्मचारी संघ की स्थापना की जो बाद चलकर 1978 में वामसेफ बन गया। सांसद आर.के. चौधरी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम तर्क दिया कि दलितों को अन्य दलों के साथ काम करके अपनी विचारधारा से समझौता करने के बाजाय अपने ही समाज के विकास को बढ़ावा देने के लिए राजनीतिक रूप से काम करना चाहिए।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, प्रदेश सचिव महताब सिंह यादव, वरिष्ठ नेता हरिशंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष बचान सिंह यादव, नवनीत सिंह, इब्राहीम मंसूरी, अर्चना रावत, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, अजय कुमार रावत, चन्द्रशेखर यादव, विजयश्री गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी तरूण रावत, राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड आर.पी. यादव ‘दिलीप’, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी धर्मवीर पासवान, प्रदेश सचिव शिक्षक सभा अवधेश यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा मनीश यादव, युवा नेता यशवीर लोधी, अमिताभ यादव, विजय यादव, जिला सचिव विजय यादव, धीरज यादव, शगीर अहमद ‘अंगूर’, सतेन्द्र रावत, सुजीत यादव, शकील अहमद, अमर सिंह लोधी, धीरज यादव, राममिलन यादव, राजू कुरैशी, रामनाथ रावत, मोहम्मद रईश, इसरार अली, पंकज रावत, जिला पंचायत सदस्य अरूण रावत, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, बाबा साहब वाहिनी जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत ‘राजू’, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार ‘गुड्डन’, एड0 सतीश यादव ‘टीटू’, एड. प्रदीप यादव, वीर यादव, जोन प्रभारी अजीत यादव ‘पवन’, दीपक महाकाल, सुप्रिया सिंह, डाॅ. प्रीती यादव, नीलिमा अम्बेडकर, लक्ष्मी यादव, विनीता रावत, रेमू रावत, रीता यादव, आशा यादव, शिवम यादव ‘गोलू’ के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



