उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारतीय टीम सिलेक्शन ट्राइल 2 जूनियर में काकोरी लखनऊ के मिहिर श्रीवास्तव ने टॉप 8 में जगह बनाई

लखनऊ : हाल ही मे मिहिर श्रीवास्तव ने भारतीय टीम ट्राइल के लिए क्वालिफाई किया और भारतीय टीम सिलेक्शन ट्राइल 2 जो कि डॉ करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में 14 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक आयोजित हुआ उसमें 10m एयर राइफल जूनियर में 628 का स्कोर करके 8व स्थान प्राप्त किया।

मिहिर श्रीवास्तव ईगल आई शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी प्रयागराज में अपने कोच कैप्टन फरीद उद्दीन व विजय सिंह चंदेल के पास ट्रेनिंग करते है ।
मिहिर के कोच से बात करने पर बताया कि मिहिर अब सिलेक्शन ट्रायल 3 एंड 4 देंगे और उनका लक्ष्य है कि वो भारतीय टीम में जगह बनाए वो देश के लिए गोल्ड मेडल जीते।
मिहिर अब तक इंडिया ओपन 2 गोल्ड 1 ब्रॉन्ज स्टेट चैंपियनशिप में 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके है।

काकोरी के मिहिर श्रीवास्तव को अब तक उत्तर प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सांसद रवि किशन, दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर समेत कई बड़ी हस्तियां सम्मानित कर चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button