उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गिरीश तिवारी बने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के महामंत्री

दिन भर चला चुनाव, शाम को घोषित हुआ परिणाम

लखनऊ (एसएनबी)। कैंट स्थित आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर बुधवार को हुए मतदान के बाद परिणाम की घोषणा में कमल कुमार सिंह अध्यक्ष और महामंत्री पद पर गिरीश तिवारी चुने गए हैं। इसके अलावा रवेन्द्र कुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विंग कमांडर सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी और मोहम्मद जफ़र खान उपाध्यक्ष (मध्य) तथा आदेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष (जूनियर) चुने गए हैं।

 

कोषाध्यक्ष पद पर  कविता मिश्रा बेलौरा, संयुक्त-सचिव के पद पर धर्मराज सिंह और मनोज कुमार अवस्थी, गवर्निग काउन्सिल के छः पदों पर राहुल पाल, शिव कुमार सरोज, रमाकांत, रवि कुमार यादव, महेंद्र कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह अधिवक्ता निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी विजय कुमार पाण्डेय ने परिणाम की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्क्रूटनी के बाद ही एक दर्जन पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए थे।

इस मौके पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ.चेतनारायण सिंह, आशीष कुमार सिंह, विष्णुकांत अवस्थी, अमित कुमार बाजपेयी, आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल के पर्यवेक्षक एसएन मालवीय, सब इंपेक्टर धनञ्जय सिंह पुलिस बल समेत मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button