उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मायावती नहीं चाहती हैं कि आकाश आनंद बीजेपी पर सीधा हमला बोलें : सुनील सिंह 

लखनऊ : भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक समेत सभी अहम पदों से हटाए जाने पर लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मायावती सत्ताधारी पाार्टी बीजेपी के दबाव में काम कर रही हैं. आकाश आनंद एक नौजवान नेता है ऐसे में आकाश आनंद बीजेपी पर हमला बोलते हैं तो मायावती असहज हो जाती हैं. मायावती ने एक तरह से ख़ुद को सक्रिय राजनीति से बाहर कर लिया है. मायावती के समर्थकों को भी अहसास हो गया है कि वह अब खुलकर राजनीति नहीं करने वाली हैं.”मायावती क़रीब 70 साल की हो गई हैं और पार्टी को एक नौजवान नेता चाहिए. ऐसे में आकाश आनंद को भले अभी नेपथ्य में रख रही हैं लेकिन आख़िरकार पार्टी की कमान परिवार के हाथों में ही आएगी.।पार्टी अपना जनाधार वापस पाने के लिए क्या करेगी? मायावती सड़कों पर उतरती नहीं हैं, ऐसे में बीएसपी में भविष्य का नेतृत्व कहा है?

Related Articles

Back to top button