उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रमज़ान में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा के वार्डेन पूरी तरह से मुस्तैद : डीसीपी विश्वजीत सिंह

लखनऊ : रमज़ान को लेकर आज नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के साथ एक आवश्यक बैठक अकबरी गेट स्थित गोल्डन पैलेस में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी विश्वजीत सिंह की उपस्थिति में तथा चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा रमज़ान में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा के वार्डेन पूरी तरह से मुस्तैद रहते हैं, जिला प्रशासन के साथ साथ वार्डेनों की मौजूदगी से कई कार्य संपादन हुए हैं और आगे भी सहयोग से होते रहेंगे।
चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने कहा निस्वार्थ सेवा के लिए अपनी पहचान बनाने वाले वार्डेनों की सेवाओं से हर कार्य संभव हो पाते हैं जो पूरी तत्परता के साथ अपना समय देकर अंजाम देते हैं।
बैठक से पूर्व चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने डीसीपी एवं एडीसीपी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसी कड़ी में स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश कुमार, डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला, संजय जौहर, डिप्टी डिविजनल वार्डन हरीश चंद्रा, जगदीश यादव, स्टाफ अफसर राजेन्द्र श्रीवास्तव, मो अयाजउद्दीन, रामगोपाल सिंह, सुमित साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर लखनऊ के प्रखंड चौक, यहियागंज, राजाजीपुरम और वजीरगंज के सैकड़ों वार्डेन और पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button