उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजस्थान कबड्डी लीग के संरक्षक बने नागेन्द्र

जयपुर में होने वाली राजस्थान कबड्डी लीग की हो रहीं हैं जोरदार तैयारियां

लखनऊ। श्री महाकालेश्वर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने जुलाई महीने में राजस्थान कबड्डी लीग कराने का बीड़ा उठाया है। राजस्थान में इस कबड्डी लीग की जोरदार तैयारी चल रही है। यह कबड्डी प्रतियोगिता जयपुर में होगी।

श्री महाकालेश्वर स्पोर्ट्स लिमिटेड के कर्ताधर्ता भाई पीयूष शर्मा ने बताया कि राजस्थान कबड्डी लीग को भव्य-दिव्य बनाने के लिए देश के अलग-अलग हिस्से के लोगों की सेवा और सलाह ली जा रही है। इसी कड़ी में लखनऊ के जानेमाने पत्रकार एवं समाजसेवी नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान इस कबड्डी लीग का संरक्षक/मार्गदर्शक बनने का लिखित अनुरोध किया था। यूपी में महिला कबड्डी लीग ‘हमसे न लो पंगा’ के संस्थापक अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह चौहान ने उनके इस अनुरोध को सहर्ष स्वीकार कर लिया है।
राजस्थान कबड्डी लीग से जुड़े अनन्त त्रिपाठी ने बताया कि राजस्थान कबड्डी लीग की ट्राफी एक रथ पर सवार होकर राजस्थान के विभिन्न जिलों में भ्रमण करेगी। इस यात्रा के बाद जयपुर में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। कबड्डी प्रतियोगिता के लिए कबड्डी टीमों की नीलामी की जाएगी। इस कबड्डी लीग का सोनी और डीडी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर सजीव प्रसारण होगा।

Related Articles

Back to top button