उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राष्ट्रीय लोकदल के सांसद चंदन चौहान,डॉ. यशपाल बघेल तथा अनिल दुबे राष्ट्रीय महासचिव व अभिनय चौधरी युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी ने राष्ट्रीय लोकदल के सांसद चंदन चौहान,डॉ. यशपाल बघेल तथा अनिल दुबे को राष्ट्रीय महासचिव तथा अभिनय चौधरी को युवा रालोद का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है।

सांसद चन्दन चौहान इससे पूर्व युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर थे तथा अभिनय चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।डॉक्टर बघेल पूर्व में पार्टी में कई अहम पदों पर रहे हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने सभी नव मनोनीत सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि बड़े पद बड़ी ज़िम्मेदारियाँ साथ लाते हैं और उन्हें पूर्ण यकीन है कि सभी अपनी ज़िम्मेदारियों में खरे उतरेंगे।



