उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
यूपी के विकास के लिए बजट में सभी वर्गों का ख्याल रक्खा गया है : सै. मासूम रज़ा,एडवोकेट

लखनऊ : यूपी के विकास के लिए बजट में सभी वर्गों का ख्याल रक्खा गया है। सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, सिटी स्टेशन, लखनऊ के नवाबज़ादा सैयद मासूम रज़ा, एडवोकेट ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट विकास को गति देने वाला बज़ट है ।इस बजट में नए एक्सप्रेस वे, पुलों व सड़कों के रख रखाव, यातायात को बढ़ावा देने से प्रदेश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ होगा। इस बजट में मेडिकल कॉलेज की सीटें बढ़ायी गई है और आवासीय विधालय की छमता बढ़ा कर शिक्षा छेत्र को मज़बूत किया गया है।


