उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्मार्ट अपग्रेड और नए फीचर्स के साथ और भी दमदार बना रेनो काइगर और ट्राइबर MY 25!

लखनऊ : रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने काइगर और ट्राइबर के नए और बेहतर वर्जन लॉन्च किए हैं। इनमें कई स्मार्ट और सोच समझकर डिज़ाइन किए गए अपग्रेड जोड़े गए हैं, जिससे उनकी आकर्षकता, ड्राइविंग अनुभव और परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया गया है।

इस लॉन्च के मौके पर रेनो इंडिया के कंट्री सीईओ और प्रबंध निदेशक वेंकटराम एम ने कहा कि भारत रेनो की वैश्विक रणनीति में एक अहम स्थान रखता है। हम यहां के ग्राहकों की बदलती जरूरतों के मुताबिक, मोबिलिटी को और स्मार्ट और सुलभ बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। नया रेनो लाइन-अप पहले से ज्यादा एडवांस और आकर्षक है, जिसमें स्टाइल, आराम और आधुनिक फीचर्स का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है।”
ग्राहकों और बाजार की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, नए काइगर और ट्राइबर में सभी चार पावर विंडो और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल किया गया है। वहीं, ग्राहकों की सुविधा और बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए RXL वेरिएंट से 8-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो और रियर-व्यू कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे कारें पहले से ज्यादा स्मार्ट और सुलभ बन गई हैं।
रेनो ने काइगर के RXT(O) वेरिएंट में Turbo Petrol CVT गियरबॉक्स को शामिल किया है, जिसकी कीमत 9,99,995 रूपए रखी गई है। यह उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प है, जो मॉडर्न डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और मज़ेदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस की तलाश में हैं।
सभी रेनो मॉडल अब E-20 फ्यूल के अनुकूल हैं। वहीं, “ह्यूमन फर्स्ट” पहल को आगे बढ़ाते हुए, रेनो इंडिया ने काइगर और ट्राइबर के 2025 मॉडल में सभी वेरिएंट्स में 17 सेफ्टी फीचर्स शामिल किए हैं, जिससे सुरक्षा और आराम का नया स्तर तय किया जा सके।रेनो इंडिया ने 2025 की शुरुआत अपने ग्राहकों के लिए कई खास घोषणाओं के साथ की है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने अपने सभी नए ग्राहकों के लिए 3 साल या 1,00,000 किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी पेश की, जो 7 साल या असीमित किलोमीटर की एक्सटेंडेड वारंटी के साथ आती है—जो इस उद्योग में सबसे बेहतरीन मानी जा रही है। हाल ही में, कंपनी ने चेन्नई के अंबत्तूर में अपना प्रमुख शोरूम ‘न्यू’आर स्टोर’ लॉन्च किया है। यह कंपनी के वैश्विक नेटवर्क आर्किटेक्चर पर आधारित है और भारत में लॉन्च किया गया अपनी तरह का पहला स्टोर है, जो यह दर्शाता है कि भारत रेनो की वैश्विक रणनीति में कितनी अहम भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Back to top button