उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने इज्जतनगर मंडल पर पदभार ग्रहण

बरेली :  मनोज कुमार ने इज्जतनगर मंडल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक, का पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके पूर्व आप आर.डी.एस.ओ., लखनऊ में निदेशक (परीक्षण) के पद पर कार्यरत थे।

श्री मनोज कुमार एक निपुण पेशेवर, के साथ-साथ कमला नेहरु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी, सुल्तानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक, की डिग्री पूरा करने के बाद भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियर सेवा (आई.आर.एस.एम.ई) में शामिल हो गए।
आप ने प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आई.आई.एस.ई.), बैंगलोर से मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री के साथ अपनी ज्ञान (विशेषज्ञता) को और बढ़ाया। अपने शानदार कैरियर के दौरान श्री कुमार ने भारतीय रेल में कई प्रमुख पदों पर कार्य किया है, जिसमें आर.डी.एस.ओ., लखनऊ में निदेशक (अनुसंधान), ग्वालियर में सेंटर फाॅर एडवांस्ड मेंटेनेंस टेक्नोलाॅजी (कैमटेक) में निदेशक और पी.एल.डब्ल्यू में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ( विनिर्माण) शामिल है।

इनका विशाल अनुभव भारतीय रेल में रेलवे प्रबंधन, उन्नत रखरखाव प्रोद्योगिकियों और रोलिंग स्टाॅक इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग तक फैला हुआ है। इनके द्वारा विभिन्न लेख प्रकाशित किए है जैसे- आई.आर.टी.बी. में भारतीय रेलवे को पूर्वानुमानित रखरखाव की आवश्यकता,आई.आर.आई.एम.ई.ई. जर्नल में अगली पीढ़ी की माल ढुलाई व रखरखाव सुविधा और आई.आर.टी.बी. में विश्व स्तरीय यात्री सुविधाएं आदि है।

आप एक उत्साही बैडमिंटन खिलाड़ी है एवं खेल के प्रति अपने पूरे उत्साह के साथ अभिरुचि रखते हुए उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्वता के साथ जोड़ते हुए भारतीय रेल के विकाश और आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

आप रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। आपको रेल प्रबंधन एवं रेल परिचालन का गहन अनुभव प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button