उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विज्ञान आधारित सदनवार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया

यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज अशरफाबाद लखनऊ में पूर्व प्रधानाचार्या राधा सिन्हा की स्मृति में विज्ञानधारा दिवस का आयोजन किया गया

लखनऊ : यशोदा रस्तोगी गर्ल्स इंटर कॉलेज अशरफाबाद लखनऊ में 25 नवम्बर 2024 को पूर्व प्रधानाचार्या राधा सिन्हा की स्मृति में विज्ञानधारा दिवस का आयोजन किया गया। विज्ञान आधारित सदनवार प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया तथा ‘आर्यभट्ट संख्या’ सदन विजयी रहा।

जूनियर विभाग की छात्राओं ने दैनिक जीवन आधारित क्रियात्मक मॉडल का रोचक प्रस्तुतीकरण किया‌। इस अवसर पर छात्राओं को उद्बोधित करते हुए प्रधानाचार्या डॉ कुसुम लता राय ने कहा कि विज्ञान जैसा कठिन विषय भी यदि व्यवहारिक जीवन से जोड़कर रुचि पूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया जाए तो अत्यंत सुगम हो जाता है।छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि विकसित करने वाले इस कार्यक्रम की उत्कृष्ट तैयारी विज्ञान विषय की शिक्षिकाओं शालिनी जी, प्रतिभा जी, आयुषी जी, सची जी एवं अंजलि जी ने कराई कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

 

Related Articles

Back to top button