मिशन शक्ति” के पांचवे चरण में वरिष्ठ पत्रकार मंजू श्रीवास्तव सहित शिक्षा व समाज सेवा से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित
महिला सशक्तीकरण की दिशा में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ : उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बालिकाओं / महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तीकरण के दृष्टिगत चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देश के क्रम में पुलिस उपायुक्त, मध्य एवं अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य के कुशल पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त हजरतगंज के निर्देशन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना हुसैनगंज के नेतृत्व में आज “मिशन शक्ति” पंचम चरण नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन हेतु थाना हुसैनगंज क्षेत्रान्तर्गत होटल गोल्डन स्काई, ए.पी. सेन रोड़ लखनऊ पर जाकर महिलाओं / बच्चों को वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यू0पी0 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, 181 – महिला हेल्प लाइन के बारे में जागरूक किया गया तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ – साथ महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओं के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया । महिलाओं को जागरूक करने के साथ ही साथ में ख्याति प्राप्त महिलाओं को अपर पुलिस उपायुक्त, मध्य द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में मंजू श्रीवास्तव, समाज सेवा के क्षेत्र में पुनीता भटनागर, रीता सिंह, शिक्षा के क्षेत्र में प्रोफेसर रचना श्रीवास्तव, उशोषी घोष, संगीता अग्रवाल, अंजुम इस्लाम, को अंग वस्त्र व सम्मान चिन्ह प्रदान कर उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया गया है ।

मिशन शक्ति के पांचवे चरण में चल रहे विभिन्न अभियानों के अन्तर्गत थाना क्षेत्र में 07 महिला पुलिस बीटों का गठन करते हुये दिनांक – 03.10.2024 से 10.11.2024 तक अपराध से पीड़ित 60 से अधिक महिलाओं व उनके परिवारों से मिलकर उनकी काउसलिंग की गयी । प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक महिला सुरक्षा अपराध के निर्देशन में उनकी समस्याओं का निस्तारण किया गया, इसी क्रम में भ्रमण कार्यक्रम व जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगभग 2000 से अधिक महिलाओं को पम्पलेट वितरण कर आडियों क्लिपिंग के द्वारा प्रसारण कर व आनलाइन प्रचार कर सरकार द्वारा चल रही महिला सम्बन्धी सरकारी योजनाओं व हेल्पलाइन व नये कानून व महिला सम्बन्धी अन्य कानूनों की जानकारी देकर महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास में जागरूक किया गया । कोतवाली हुसैनगंज के अन्तर्गत आने वाले 03 पिंक बूथों पर दिनांक – 03.10.2024 से 10.11.2024 तक 500 से अधिक आगन्तुकों को उनकी समस्या के अनुरूप पुलिस सहायता प्रदान की गयी है । इस प्रकार कोतवाली हुसैनगंज के पुलिस अधिकारी द्वारा कर्मठता से लगभग 2500 से अधिक महिलाओं को उनके अधिकारों से अवगत कराते हुये विभिन्न योजनाओं व हेल्प लाइन की जानकारी देते हुये सशक्त बनाया गया व मिशन शक्ति के उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन को सार्थक बनाने का प्रयास किया गया । कार्यक्रम में हुसैनगंज थाने के एस एच ओ सहित सभी पुलिस कर्मियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।


