उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राम चरण की आगामी फिल्म गेम चेंजर का टीज़र 9 नवंबर को लखनऊ में होगा रिलीज़

लखनऊ : राम चरण अपनी  बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर को  10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार है ऐसे में लोगों  की उत्सुकता और बढाती जा रही है। ९ नवम्बर को फिल्म का टीज़र लांच किया जायेगा और  आप को बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी फिल्म का टीज़र भारत के हार्टलैंड लखनऊ में किया जा रहा है जो ग्लोबल स्टार की प्रसिद्धि को और बढ़ाएगा। हमने अब तक कई पैन इंडिया फिल्म के टीज़र या ट्रेलर अक्सर मुंबई या दिल्ली में किया गया है गेम चेंजर  ने हकीकत में  गेम चेंज कर  दिया है।

इस बहुप्रतीक्षित  टीज़र में , उन्हें राम चरण और कियारा आडवाणी सहित अन्य लोगों का सहयोग भी देखने को मिलेगा। ‘रा मचा मचा’, ‘जरागंडी’ गानों ने लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है और अब यह टीज़र  निश्चितरूप से फिल्म के प्रति उनकी उत्सुकता को और बढ़ाएगा कि राम चरण इस बार शंकर शनमुगम निर्देशित फिल्म के में उनके लिए  क्या लेकर आ रहे हैं ।

‘गेम चेंजर’ में राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाते नजर आएंगे जो निष्पक्ष चुनाव की वकालत करके भ्रष्ट राजनेताओं से मुकाबला करता है। यह एक्शन-थ्रिलर 10 जनवरी, 2025 को बड़े पर्दे पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का निर्माण दिल राजू और सिरीश द्वारा किया गया है, कहानी कार्तिक सुब्बाराज की है और लेखन एसयू वेंकटेशन और विवेक द्वारा किया गया है। हर्षित द्वारा सह-निर्मित, सिनेमैटोग्राफी एस. थिरुनावुक्कारासु द्वारा नियंत्रित की जाती है, संगीत एस. थमन द्वारा रचित है, और संवाद साई माधव बुर्रा द्वारा लिखे गए हैं। लाइन प्रोडक्शन की देखरेख नरसिम्हा राव एन. और एसके जबीर करते हैं, जबकि अविनाश कोल्ला कला निर्देशक हैं। एक्शन कोरियोग्राफी अनबरीव द्वारा की गई है, जिसमें डांस सीक्वेंस प्रभु देवा, गणेश आचार्य, प्रेम रक्षित, बॉस्को मार्टिस, जॉनी और सैंडी द्वारा निर्देशित हैं। गीत रामजोगैया शास्त्री, अनंत श्रीराम और कसारला श्याम द्वारा लिखे गए हैं। फिल्म का निर्माण श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले किया गया है।

Related Articles

Back to top button