उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

खाटू श्याम मंदिर में 70 से अधिक ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष स्व. सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल की पुण्य स्मृति में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया व शिविर में महिलाओं की सहभागिता बहुतायत देखने को मिली युवाओं ने भी रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

श्री श्याम परिवार लखनऊ महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा ने फीता काट कर दिया।
डॉ नीरज बोरा ने रक्तदाताओं से वार्ता कर उनका स्वास्थ्य वर्धन किया और बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान की एक यूनिट से 4 लोगों की जान बचाई जा सकती है।

कार्यक्रम संयोजक मनीष अग्रवाल ने 67 वा स्वैच्छिक रक्तदान किया इस अवसर पर विधायक डॉ नीरज बोरा ने सम्मानित किया।

वही शिविर संयोजक अतुल अग्रवाल ने बताया कि नियमित रक्तदान से रक्त देने वाले को भी बहुत लाभदायक होता है रक्त की जरूरत पड़ने वाले लोगों की खाटू श्याम मंदिर लखनऊ के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के निरंतर सेवा की जाती है व रक्त उपलब्ध करवाया जाता है।

कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि श्याम मंदिर लखनऊ द्वारा निरंतर रक्तदान शिविर का आयोजन करवाता रहता है। आज के शिविर में रक्तकोष सहयोगी राम मनोहर लोहिया अस्पताल रहा।

शिविर में विजेन्द्र अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, अनुराग साहू, ऋषि कपूर, पंकज मिश्रा, अवधेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, गौरव गोयल, पूर्व अध्यक्ष गणेश अग्रवाल, आदि लोग शामिल रहे।

 

Related Articles

Back to top button