उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सिटीजन डेवलपमेंट संस्था ने दृष्टिबाधित बच्चों के जीवन में भरी दिवाली के खुशियों की रौशनी

लखनऊ। लखनऊ की जानी मानी संस्था सिटीजन डेवलपमेंट ने आज शकुंतला यूनिवर्सिटी पुनर्वास केंद्र में रह रहे दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के जीवन में दिवाली से पूर्व खुशियों की रोशनी बिखेर दी। संस्था के अध्यक्ष शालिनी सिंह, विकास सिंह, प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे, दिव्यांग प्रकोष्ठ अवध क्षेत्र भाजपा के संयोजक मुकेश मिश्रा, लखनऊ महानगर के सहसंयोजक योगेश वर्मा ने आज शकुंतला यूनिवर्सिटी पुनर्वास में रह रहे दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों के साथ दिवाली से पूर्व तोहफ़े और मिठाइयां वितरण करके बच्चों की दिवाली और ज्यादा खूबसूरत बना दी। इस अवसर पर वहां उपस्थित बच्चों ने अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए कई सुरमई गाने और स्वागत गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। सिटिजन डेवलपमेंट संस्था की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि हमें दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कोर्स और ट्रेनिंग से जोड़ना बहुत जरूरी है ताकि आने वाले समय में यह बच्चे आप निर्भर होकर अपना जीवन आसानी से जी सकें। प्रगति विचारधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष नेहा खरे ने कहा कि इन दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों से मिलकर लगा कि उनके अंदर कितनी प्रतिमाएं छुपी हैं अगर उन्हें सही मंच प्रदान किया जाए तो यह काफी सफल हो सकते हैं। खुशियों का सही मतलब इन लोगों के साथ त्योहारों में खुशियां बांटना ही है। अवध क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक मुकेश मिश्रा ने कहा इन दृष्टिबाधित दिव्यांग बच्चों को जिस भी क्षेत्र में जाना है चाहे वह खेल हो मनोरंजन हो या किसी भी प्रकार की विधा सरकार द्वारा उनकी पूरी मदद की जाएगी और उन्हें किसी भी तरह के उपकरण की आवश्यकता है तो उन्हें दिलाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button