उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर मंडल पर ”रन फॉर यूनिटी” सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित 

भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनको स्मरण करते हुए किया गया कृतज्ञ नमन

लखनऊ : भारत की एकता एवं अखंडता के शिल्पकार एवम सशक्त ,समृद्ध एवंआधुनिक भारत के निर्माता भारतवर्ष के लौह पुरुष, भारत रत्न , सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है I इसी के अनुपालन में आज दिनांक 29 अक्टूबर 2024 के दिन को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया.  इस  विशेष दिवस पर मण्डल द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल के महान कार्यों एवं अद्भुत कृत्यों का उल्लेख करते हुए उनको याद किया गया एवं महाविभूति के प्रति कृतज्ञ नमन किया गया.

इस अवसर पर मंडल द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसका प्रमुख आयोजन लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर आयोजित किया गया.  जिसमें प्रातःकाल रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसके तहत चारबाग़ रेलवे स्टेडियम में बड़ी संख्या में मण्डल के अधिकारी, कर्मचारी एवं खिलाड़ी एकत्र हुए तथा सभी का आगमन रेलवे स्टेशन पर हुआ स्टेडियम वहाँ अपर मंडल रेल प्रबंधक, सचिन वर्मा के नेतृत्व में सभी गांधी उद्यान में पहुंचे, जहाँ अपर मण्डल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा सभी उपस्थित जन को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई.

तदोपरांत समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों तथा खिलाड़ियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक रन फॉर यूनिटी में भाग लिया. यह यूनिटी रन स्टेशन से प्रारंभ होकर उत्तर रेलवे के स्टेडियम तक गयी एवं वहाँ पर इसका समापन किया गया.  कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्मिक अधिकारी सह सहायक क्रीड़ा अधिकारी, प्रभात सिंह द्वारा सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन दिया गया I इस अवसर पर स्टेशन निदेशक प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे I

 

Related Articles

Back to top button