उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष FY—25 की दूसरी तिमाही तथा पहली छमाही के दमदार नतीजों की घोषणा की

लखनऊ : भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआई) ने आज 30 सितंबर, 2024 को समाप्त दूसरी तिमाही तथा पहली छमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा कर दी है।

वित्तीय प्रदर्शन पर बोलते हुए विनीत अग्रवाल, एमडी – टीसीआई ने कहा, “इस छेमाही में TCI ने भारी मानसून, विश्वस्तरीय भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से जनित अनिश्चितताओं तथा धीमी पड़ती निजी खपत के बावजूद अत्यंत संतुलित एवं निर्णायक प्रगति दर्ज कीहै।हमने अपने सभी व्यवसायों में वृद्धि देखी है, जिनमें विशेष रूप से वेयर हाउसिंग और 3PL एवं ग्रीन मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक शामिल हैं। औद्योगिकीय, विद्युत उपकरण, रसायन, प्रसंस्कृत खाद्य और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्रों में आशान्वित वृद्धि दिखी । साथ ही, कोल्ड चेन, रसायन लॉजिस्टिक्स और अन्य उर्ध्वाधर समाधानों ने भी हमें उपलब्ध अवसरों का कुशलतापूर्वक उपस्करण करने में गति प्रदान की।
इकोवादिस द्वारा TCI को वैश्विक संधारिता मानकों पर आंकलनुप्रांत प्रदत्त “प्रतिबद्ध” बैज, इस बात की पुष्टि करता है कि हमारे हरित एवं सातत्य की दिशा में किये गए प्रयास अब संकल्प से सिद्धिकी ओर बढ़ चले हैं। वहीं, फिक्की (FICCI) द्वारा माननीय भारत सरकार के सहयोग से आयोजित छठे सड़क सुरक्षा पुरस्कारों में भी TCI सेफ सफर के माध्यम से हमारे निरंतर प्रयासों को पुनः सराहना मिली है।
आने वाली तिमाही में हम, सरकारी अवसंरचना-व्यय में त्वरण से होने वाले रेल, जलमार्ग एवं मल्टी मोडल-कार्गो-पार्क्स में विस्तार तथा निजी खपत में अपेक्षित सुधार से , नियोजित व्यावसायिक वृद्धि के लिए आश्वस्त हैं।
अपने नेटवर्क और क्षमताओं का विस्तार करने के लिए प्रौद्योगिकी, स्वचालन और रेल तथा तटीय मल्टी मोड़ल सेवाओं को बढ़ाते हुए, हमअग्रणी रसद प्रदाता बने रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Back to top button