उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर ‘रेल चौपाल’ का आयोजन

स्वच्छता के विशेष अभियान 4.0 (4.0 Special Campaign) के संबंध में यात्रियों से स्वच्छता सम्बन्धी संवाद किया गया

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के चारबाग़ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान 4.0 के परिप्रेक्ष्य में मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा की अध्यक्षता में “रेल चौपाल” का आयोजन किया गया. इस रेल चौपाल कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक ने अन्य अधिकारियों के साथ रेल यात्रियों से स्वच्छता के विषय में सीधा संवाद किया I इस चौपाल में यात्रियों से स्वच्छता के बारे में उनके सुझाव मांगे गए तथा यात्रियों द्वारा स्वच्छता को और अधिक बेहतर बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव प्रदान किये गए I

  1. मण्डल रेल प्रबंधक ने यात्रियों से स्टेशनों तथा ट्रेनों पर स्वच्छता संबंधी फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की I इस चौपाल में अधिकांश यात्रियों ने मण्डल रेल प्रबंधक से उत्तर रेलवे ,लखनऊ मण्डल द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों तथा कार्यकलापों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की ी
  2. रेल चौपाल के दौरान उपस्थित रेल यात्रियों ने भविष्य में आनंदमयी रेल यात्रा का अनुभव कराने की दिशा में भी अपने विचार एवं मूल्यवान सुझाव दिए I मण्डल रेल प्रबंधक ने यात्रियों द्वारा दिए गए फीडबैक और सुझावों को अपने संज्ञान में लेते हुए उनको आश्वासन दिया कि इन सुझावों एवं विचारों पर यथाशीघ्र अमल किया जाएगा तथा बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने तथा स्वच्छता की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करते रहने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा I इस रेल चौपाल में प्रमुख मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया।
    इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक ने अवगत कराया कि स्वच्छता की दिशा में इस आयोजन के अंतर्गत गंदे स्थानों को चिन्हित करके साफ सफाई की गई, रेल चौपाल का आयोजन किया गया ,मण्डल के सभी छोटे बड़े स्टेशनों तथा गाड़ियों पर स्वच्छता, स्वच्छता सम्बन्धी शिकायतों का तत्काल निपटान किया गया, सोशल मीडिया, ट्विटर (x) तथा प्रिन्ट मीडिया द्वारा यात्रियों एवं आमजन को इस अभियान से जोड़ते हुए जागरूक किया गया, मण्डल पर समाधान कैंप का आयोजन करके यात्रियों एवं आमजन को UTS On Mobile App के विषय में जानकारी देने का कार्य किया जा रहा है तथा मण्डल के 97 स्टेशनों पर QR Code द्वारा भुगतान करने की सुविधा प्रदान करने का कार्य आरंभ हो चुका है I इस चौपाल कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कुलदीप तिवारी एवं स्टेशन निदेशक, प्रशांत कुमार एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे I

     

     

     

     

Related Articles

Back to top button