करवा चौथ पर्व पर सुहागिन महिलाएं ने रखा पति की लंबी आयु के लिए व्रत

कुशीनगर : करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन भर निर्जल व्रत होकर शाम के समय चंद्रमा की पूजा अर्चना करने के बाद पति द्वारा पानी पिलाकर उनका व्रत को पूरा कराया जाता है. करवा चौथ पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने सौन्दर्य प्रशाधन की दुकानों पर जमकर खरीददारी की , पाठ पूजा के सामग्री एवं फल फ्रूट्स मिठाइयां की दुकानों को अत्यधिक भीड़ देखने को मिली.
ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का पर्व में जो महिलाएं बिना कुछ खाए पिए पति की आय के लिए व्रत रखती हैं उनके सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सनातन धर्म में सदियों से चली आती करवा चौथ पर के अनेक उदाहरण देखने को मिलते हैं जिसमें सावित्री द्वारा अपने पति की प्राण रक्षा के लिए यमराज से वरदान प्राप्त करना, द्रौपदी द्वारा अर्जुन की लंबी आयु के लिए करवा चौथ व्रत रखना, अनेक उदाहरण हैं.
इस बार का करवा चौथ का त्यौहार महिलाओं ने बड़ी धूमधाम से मनाया. सिंगार के सभी प्रसाधन, मेंहदी, चूड़ी,नए वस्त्र,चलनी, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों,मिठाइयां, पूजा अर्चना की सामग्री सहित आवश्यक वस्तुएं करवा चौथ पर्व त्यौहार को ख़ास बनाता है।


