उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीपी इलेवन व टीएसएच के मैच से हुआ पालिका स्टेडियम का लोकार्पण

मैन आफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बालर, बेस्ट फील्डर, अधिकतम सिक्सर आफ द मैच के दिये गये अवार्ड

कानपुर। फ्लड लाइट की रोशनी में चमचमाता मैदान, मानकों के रूप में मैदान में हर चीज व्यवस्थित, बैठने के लिये दर्शक दीर्घा और खिलाड़ियों के लिये पवेलियन। बात हो रही सालों से खस्ताहाल पड़े पालिका स्टेडियम की जो अब एक नये रूप में अवतरित हुआ है।

महापौर और नगरनिगम की सकरात्मक सोच के साथ पालिका स्टेडियम क्रिकेट की नई पाठशाला के लिये तैयार है। शनिवार को सीपी इलेवन व टीएसएच के मैच के आयोजन के साथ पालिका स्टेडियम का लोकार्पण हुआ।

उद्धघाटन मैच सीपी इलेवन और टीएसएच इलेवन के बीच खेला गया। सीपी इलेवन के कप्तान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार रहे। इसके साथ ही एडीजी जोन एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी आलोक सिंह, डीआईजी रेंज जोगिंदर कुमार, अपर पुलिस आयुक्त  हरीश चंदर, ब्रिगेडियर  हसन, डीएम कानपुर  राकेश कुमार, एमडी केस्को  सैमुअल, डीएम उन्नाव  गौरांग, नगर आयुक्त  सुधीर कुमार, एडीएम सिटी राजेश, एडिशनल डीसीपी क्राइम  मनीष कुमार, सिविल जज अक्षय, एसीपी बिल्हौर  सुमित, एसडीएम नर्वल  रिषभ, एसीपी सीसामऊ  अभिषेक शामिल रहे।

वहीं टीएसएच 11 की टीम में  अमल गुप्ता कप्तान,  करण दवे उप कप्तान,  वैभव सेठ,  अनिरुद्ध गुप्ता, अनिमेष गुप्ता,  नितिन गोयल,  तरंग वर्मा विकेट कीपर,  हर्ष ओमर,  असीम जैन,  अमित पांडे,  वैभव भाटिया,  शिखर गुप्ता शामिल रहे।

शनिवार शाम साढ़े छह बजे से शुरु हुए टी-20 मैच में प्रत्येक टीम को खेलने के लिये 20-20 ओवर रखे गये थे। मैच में मैन आफ द मैच, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बालर, बेस्ट फील्डर, अधिकतम सिक्सर आफ द मैच के अवार्ड भी दिये गये।

Related Articles

Back to top button