उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों एवं उनके परिवारी जनों के लिए ‘स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’लगा

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मंडलीय रेलवे चिकित्सालय, बादशाहनगर में मंडल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारियों एवं उनके परिवारी जनों के लिए ‘स्वास्थ्य परीक्षण शिविर’ का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यक्ष RROA/Lucknow एवं पूर्वोत्तर रेलवे के भूतपूर्व महाप्रबन्धक राजीव मिश्रा सहित अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विशेष रूप से शिविर में ‘टेन्डर पॉम मल्टी सुपर स्पेश्लिस्ट’ चिकित्सालय, लखनऊ से हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित मोहन सिंह द्वारा हृदय रोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई एवं शेखर चिकित्सालय, लखनऊ से आये हुए फिजिशियन डॉ. अभिषेक अरूण द्वारा मरीजों को जांच कर सलाह दिया गया। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीक्षा चौधरी द्वारा महिलाओं में आयु के अनुसार होने वाले बीमारियों के सम्बन्ध में सुझाव प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंडल चिकित्सालय, बादशाहनगर के अपर चिकित्सा अधीक्षक चिकित्सक डॉ. वी.के. पाठक, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अयाज अहमद/फिजिशियन, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं सहायक चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशान्त कुमार सिंह, सर्जन द्वारा उपस्थित मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में ब्लड शुगर, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड, बीएमडी, फाइब्रोस्कैन की जांच की गई।

जनसंपर्क अधिकारी पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ

Related Articles

Back to top button