उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा प्राथमिक सदस्यता अभियान 20 अक्टूबर तक जारी

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के प्रति जनता का अति उत्साह देखकर पार्टी द्वारा अभियान को 20 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है जिसके अनुसार लखनऊ महानगर में आज भी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा सदस्य बनाया।

सदस्यता अभियान को जारी रखते हुए अवध क्षेत्र अभियान सहसंयोजक नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में 500 से अधिक छात्राओं को देश और प्रदेश सरकार की नीतियों से अवगत कराया और भाजपा की प्राथमिक संस्था दिलाई।
नीरज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रति आमजन का विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है जिस कारण से अभी भी प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग निरंतर पार्टी से जुड़ रहे हैं। पार्टी से जुड़कर जन सेवा और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता की इच्छा रखने वाला कोई भी व्यक्ति वंचित न रह जाए इस उद्देश्य से पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता अभियान को फिलहाल 5 दिन और जारी रखने का फैसला किया है।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने केसरबाग कार्यालय पर सदस्यता अभियान टोली प्रमुखों के साथ बैठक की और पार्टी नेतृत्व द्वारा अभियान की अवधि बढ़ाए जाने की जानकारी दें।

 

Related Articles

Back to top button