उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

केप्री लोन्स लेकर आया है केप्री एआई-दोस्त

लखनऊ : केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड (केप्री लोन्स) ने आज बड़े गर्व के साथ एआई पर आधारित अपनी चैटबॉट सेवा, केप्री एआई-दोस्त के लॉन्च की घोषणा की है। इसे किसी भी समय और कहीं से भी, यूजर्स को उनके लोन से संबंधित सवालों के समाधान में सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

लॉन्च के मौके पर केप्री ग्लोबल के ग्रुप सीटीओ, श्री तरुण अग्रवाल ने कहा: “केप्री एआई-दोस्त को लॉन्च करते हुए हम बेहद उत्साहित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि हम अपनी प्रक्रियाओं में बदलाव लाते हुए डिजिटल को अपनाने के सफ़र पर निकल पड़े हैं। ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देना ही हमारे इस प्रयास का केंद्र बिंदु है। यह टेक्नोलॉजी काफी इनोवेटिव है, जिसे तुरंत और सटीक जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ बेहद कम मानवीय हस्तक्षेप के साथ ग्राहकों को केप्री लोन में उनके सफ़र को समझने में 24X7 सहायता करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, सहज तरीके से जानकारी देने वाले इस एआई चैटबॉट की मदद से हम अपने ग्राहकों की ज़रूरतों का बेहतर आकलन कर पाएँगे, साथ ही अपने सिस्टम की क्षमता को भी बेहतर बना पाएँगे। केप्री में हम टेक्नोलॉजी और हमारे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का लाभ उठाकर आसानी से सेवाएँ उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देते हैं, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके।

 

Related Articles

Back to top button