उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अनिल दुबे ने किया आदि शक्ति मां पूर्वी देवी मंदिर मेले का शुभारम्भ

लखनऊ/उन्नाव :उन्नाव जिले के ग्राम सिरवइयां में आदि शक्ति मां पूर्वी देवी मंदिर में सदैव की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया. मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता अनिल दुबे ने किया. इस अवसर पर भाजपा नेता पी.के  दीक्षित आर एल डी के महासचिव मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे मेला संचालक सतीश त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि श्री दुबे व अन्य को पगड़ी, स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देकर किया एवं 21किलो की माला पहनाकर स्वागत किया।

मेले में आई क्षेत्रीय जनता को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि मेले सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं और आज इनसे हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा आदि शक्ति मां पूर्वी देवी के इस प्राचीन मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए सार्थक प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा जयंत चौधरी जी देश के युवाओं के कौशल विकास हेतु सभी जगहों पर रोजगार मेलों का अयोजन कर रहे हैं जिनमे युवाओं को रोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली के लिए रालोद ने एन डी ए से समझौता किया है शीघ्र ही इसके परिणाम सामने आएंगे।
सिरवइयां आगमन पर कालू खेड़ा में कार्यकर्ताओं व समथको ने श्री दुबे का जोरदार स्वागत किया तथा जुलूस के साथ आयोजन स्थल तक ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button