उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्टेशनों पर गहन साफ-सफाई के लिए ‘स्वच्छ स्टेशन दिवस’ का आयोजन किया गया

लखनऊ । ‘स्वच्छ रेल-स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत सम्पूर्ण भारतीय रेल पर 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक ’स्वच्छता ही सेवा’ थीम पर ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2024’ मनाया जा रहा है।

इसी परिप्रेक्ष्य में 3 अक्टूबर को पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार के मार्गदर्शन में मण्डल के गोरखपुर जं., लखनऊ जं., बस्ती, गोण्डा जं., खलीलाबाद, लखीमपुर, मैलानी तथा ऐशबाग जं. आदि स्टेशनों पर गहन साफ-सफाई के लिए ‘स्वच्छ स्टेशन दिवस’ का आयोजन किया गया।


इस दौरान रेलवे अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारियों ने साथ में स्वच्छता की शपथ ली तथा उक्त रेलवे स्टेशनों पर सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, वाहन पार्किग आदि स्थानों पर ‘डस्टबिन भरे, डस्टबिन दान करें’ थीम के तहत स्टेशन परिसर में गहन साफ-सफाई हेतु सघन स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता से संबंधित उपकरणों एवं संयंत्रो की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता, स्वच्छता संयंत्रों एवं औजा़रो के उचित रखरखाव तथा कूड़े एवं कचरे का वर्गीकरण के आधार पर संग्रह एवं निस्तारण किया गया। स्टेशनों के प्लेटफार्माे पर उपलब्ध शौचालयों, पेयजल बूथों तथा यात्रियों के बैठनें हेतु बेंचो की सफाई एवं डस्टबिन की उपलब्धता सुनिश्चित की गयीे।
इसी क्रम में लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई, ‘डस्टबिन भरे, डस्टबिन दान करें’ थीम के तहत स्टेशन परिसर में यात्रियों को स्टेशनों पर लगे हुए डस्टबिन का उपयोग करें, गीला कचरा हरा डस्टबिन में डालें एवं सूखा कचरा नीला डस्टबिन में डाले, इधर-उधर ना थूके, पीक दान का प्रयोग करें तथा ’सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करे एवं कपड़े सेे बने थैलों का उपयोग करें के बारे में बताया गया। स्टेशन परिसर में यात्रियों से संवाद स्थापित करते हुए जागरूकता रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।
मण्डल के स्टेशनों पर यात्रियों के स्वच्छता जागरूकता हेतु ’स्वच्छता सेल्फी प्वाइंट’ भी लगाये गये है। विशेष रूप से आम जनमानस को रेलवे स्टेशनों, ट्रैक, यार्ड या डिपो परिसर में खुले में शौच न किये जाने हेतु जागरूक किया जा रहा है तथा रेलकर्मियों द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं रेलवे कालोनियों में स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य हेतु “स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत” के नारे के साथ प्रभात फेरियां निकाली जा रहीं है। “स्वच्छता पखवाड़ा” के अर्न्तगत कल  04 अक्टूबर 2024 को भी ’’स्वच्छ स्टेशन’’ दिवस के रूप में मनाया जायेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button