उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निफा की जिला इकाई बलरामपुर द्वारा स्थानीय प्राथमिक विद्यालय बहरेकुइंया में बच्चों में लेखन सामग्री एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया

बलरामपुर : निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ़ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्पन्न हो रहे पखवारा कार्यक्रमों की श्रृंखला में निफा की जिला इकाई बलरामपुर द्वारा स्थानीय प्राथमिक विद्यालय बहरेकुइंया में बच्चों में लेखन सामग्री एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया।

सभी बच्चों को पेन्सिल, कटर, रबड़, पटरी सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया, साथ ही बिस्किट एवं टॉफ़ी का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियों में कविताएं, कहानी एवं गीत सुनाए गए।

इस कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया उत्तर प्रदेश राज्य शाखा की इकाई तुलसीपुर सहयोगी के रुप में सम्मिलित रही जिसके द्वारा सामान वितरण हेतु आवश्यक सहयोग दिया गया। स्कूल में 150 बच्चों को सामानों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में निफा प्रदेश कार्यालय सचिव व यूथ हॉस्टल्स की तुलसीपुर इकाई के चेयरमैन आलोक अग्रवाल, निफा के जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, निफा के जिला कॉर्डिनेटर व यूथ हॉस्टल्स की तुलसीपुर इकाई के सचिव संदीप उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

स्कूल की प्रधान अध्यापिका रोली पांडेय, सहायक अध्यापिकाओं में संध्या उपाध्याय एवं साधना श्रीवास्तवा, शिक्षामित्र सुरभि सिंह एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री गीता जायसवाल उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button