उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ब्रिटानिया 50-50 के ‘चीफ़ सेलेक्टर कैंपेन’ के साथ बिस्किट का बिल्कुल नया आकार डिज़ाइन करने के लिए हो जाइए तैयार

लखनऊ : क्या अपने पसंदीदा बिस्किट को देखकर कभी आपके मन में ये ख़्याल आया है, “मैं तो इसके डिज़ाइन को और भी मज़ेदार बना सकता हूँ?” अब मौका आपके हाथों में है! ब्रिटानिया 50-50 देश भर में स्नैक्स पसंद करने वाले सभी लोगों को अपनी नई पहल ‘ब्रिटानिया 50-50 चीफ़ सेलेक्टर’ कैंपेन में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर रहा है। यह इंटरैक्टिव कॉन्टेस्ट सचमुच बेहद रोचक होने वाला है, जिसमें आपको डिज़ाइनर बनने का मौका मिल रहा है। इस अनोखे अवसर का लाभ उठाइए और बिल्कुल नए स्वरूप वाला आईकॉनिक बिस्किट तैयार कीजिए। चाहे आपके मन में ज़िगज़ैग या स्पाइरल डिज़ाइन हो, या फिर आप लीग से हटकर एकदम अलग डिज़ाइन बनाने का सपना देख रहे हों, ये आपके लिए अपना टैलेंट दिखाने का समय है।

इस कैंपेन का कॉन्सेप्ट शबैंग ने तैयार किया है, जिसमें इनोवेशन में ग्राहकों को सबसे ज़्यादा अहमियत देने की ब्रिटानिया की लंबे समय से चली आ रही परंपरा को कायम रखा गया है। इस फिल्म में रवि शास्त्री को एक डिजिटल अवतार में दिखाया गया है, जिसमें वे एक हाई-टेक लैब में वैज्ञानिकों के साथ आने वाले समय के सबसे शानदार बिस्किट के आकार पर काफी सोच-विचार करते हुए नज़र आ रहे हैं — लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि ग्राहक, यानी आप सभी कोई ऐसा आइडिया देंगे जो सबसे ज़्यादा क्रिएटिव होगा! ब्रिटानिया ने ग्राहकों को प्रोडक्ट डेवलपमेंट की प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर, ग्राहकों के साथ बिल्कुल अनोखे तरीके से जुड़ाव की सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखा है।

रवि शास्त्री ब्रिटानिया 50-50 की दोहरी खासियत को बखूबी दर्शाते हैं, जो नई उमंग जगाने वाला और बेहद स्वादिष्ट है। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के हुनर को पहचानने और समझदारी से फैसले लेने में चीफ़ सेलेक्टर की भूमिका की तरह, ब्रिटानिया 50-50 के चीफ़ सेलेक्टर के रूप में रवि अपनी विशेषज्ञता और पार की नज़र की मदद से नए बिस्किट के सबसे बेहतर आकार की पहचान करने वाले हैं।

ब्रिटानिया के चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर, अमित दोशी कहते हैं, “ब्रिटानिया में हम अपने ग्राहकों के सहयोग की ताकत में यकीन रखते हैं। हमने ‘ब्रिटानिया 50-50 चीफ़ सेलेक्टर कैंपेन’ के ज़रिये अगले बिस्किट के आकार की डिजाइनिंग में अपने ग्राहकों को शामिल किया है, जिससे पता चलता है कि हम ग्राहकों को साथ लेकर इनोवेशन करने के इरादे पर अटल हैं, और इस तरह उनके साथ हमारा नाता और भी गहरा हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button