राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला आयोजित
केरल, तेलंगाना, उड़ीसा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल, दिल्ली, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, हरियाणा के शिक्षकों ने प्रस्तुत किए अपने नवाचार
लखनऊ : राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में शिक्षकों ने अपने-अपने नवाचारों को उत्कृष्ट तरीके से प्रस्तुत किया । अम्बर होटल में आयोजित इस समारोह में मनोज कुमार सिंह को सर्वसम्मति से ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन की राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कमेटी का अध्यक्ष चुना गया ।
कार्यशाला का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के बाद सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शिक्षा गीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए और केरल, तेलंगाना, उडीसा, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, हिमाचल, दिल्ली, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, हरियाणा आदि विभिन्न प्रदेशों से आये शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने-अपने नवाचारों का पी पी टी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया ।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन डॉ. अश्वनी कुमार ने शैक्षिक नवाचार कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब प्रति वर्ष राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा ताकि देश भर के शिक्षक आपस में अपने नवाचार साझा कर सकें। राष्ट्रीय महासचिव सी. एल. रोज ने कहा कि शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत किये गये नवाचारों को शिक्षण में लागू किया जाए ताकि बच्चों को उनका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गयी है मैं उसका पूरी ईमानदारी व सजगता से निर्वहन करूंगा। उन्होंने सभी अतिथियों व नवाचारी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यशाला मे हितेश भाई पटेल, शिल्पा नाइक, रवि कान्त द्रिवेदी, अर्चना वर्मा, गरिमा, नीतू यादव, सालिक राम प्रजापति,शरद चौहान, समीक्षा वर्मा , महिमा सक्सेना, समीक्षा मिश्रा, महेश कुमार, स्वीटी मथुरिया, छवि अग्रवालआदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया ।



