पतंगबाजों को चाइनीस माझा ना उपयोग करने के लिए “लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन ” चलाएगा जागरूकता अभियान
लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन" (संबंद्ध उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल) राजधानी में 12 अक्टूबर को आयोजित करेगी पतंग प्रतियोगिता एवं पतंग प्रदर्शनी
लखनऊ : राजधानी के पतंग व्यापारियों ने लखनऊ के सबसे प्राचीन पतंगबाजी के शौक को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाते हुए इस व्यवसाय को और अधिक गति देने की योजना बैठक में बनाई. इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता उपस्थित रहे. राजधानी के पतंग व्यवसाईयों ने”लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन” (संबंद्ध उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल) के तत्वावधान में 12 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ में पतंग प्रतियोगिता एवं पतंग प्रदर्शनी लगाए जाने की कार्य योजना बनाई. लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल हमीद एवं महामंत्री विवेक अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को पतंग व्यवसाय में आने वाली समस्याओं की जानकारी दी.
बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा पतंग एक पारंपरिक खेल है तथा लखनऊ में पतंग उड़ाने की परंपरा एवं कला प्राचीन है एवं आंखों एवं हाथों का सबसे अच्छा व्यायाम है जिसे किसी भी आयु वर्ग का व्यक्ति कर सकता है.
उन्होंने पतंग विक्रेताओं की हर समस्या के समाधान के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन दिया.
बैठक में पतंग व्यवसाईयों ने पतंग उड़ाने वाले युवाओं को चाइनीस माझा ना प्रयोग किए जाने हेतु 25 सितंबर से जागरूकता अभियान चलाने का कार्यक्रम तय किया तथा लखनऊ की जनता को पतंग से होने वाली दुर्घटनाओ से बचाने के लिए विशेष रूप से पुराने लखनऊ के फ्लाईओवरो पर तार बांधकर सुरक्षित किए जाने का निर्णय लिया ताकि हवा में कटकर गिरने वाली पतंग का वेग कम किया जा सके.
आने वाले दीपावली एवं जमघट के त्योहारों के अवसर पर मोदी योगी के नाम से भी पतंग बनाए जाने की योजना बनाई गई.
बैठक में लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल हमीद, सचिव नीरज रस्तोगी ,महामंत्री विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीरज यादव, विधिक सलाहकार गौरव कुमार, संगठन मंत्री हेमंत मूलवानी, कार्यकारिणी सदस्य हरिओम, फिरोज जुनैद, उमेश ,रिंकू , हरदेव सिंह (पीके) चाँद, एसपी शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे.



