उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सभी तक पहुंचे इंसानियत का पैगाम : सज्जाद अली रहमानी

सभी धर्मावलंबियों के लिए रहमत बनकर दुनिया में आये प्यारे नबी

गोरखपुर। जाफरा बाजार स्थित हजरत सैयद गाजी मोमिन शीश अली शाह रहमतुल्लाह अलैह, शीश महल दरगाह के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी ने कहा कि इंसानियत का पैगाम सभी तक पहुंचे और लोगों में प्रेम- सौहार्द के साथ रहने की सीख मिले। अल्लाह ने पैगंबर ( ईश्वर के दूत) हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम को सभी के कल्याण के लिए दुनिया में भेजा है। पैगम्बरे इस्लाम ने सामाजिक एकता, समानता और जुल्म के खिलाफ़ आवाज को बुलंद किया। रहमानी ने कहा कि हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम ने किसी एक जाति, धर्म, पंथ व मजहब के लिए नहीं बल्कि पूरे संसार के लिए दुनिया में रहमत बनकर आये। उन्होंने कहा कि हमारा पारिवारिक और सामाजिक जीवन कैसा होना चाहिए। हम सभी को हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम के संदेशों से सबक लेते हुए दुनिया में भाईचारे की बुनियाद को मजबूत करना चाहिए। रहमानी ने कहा कि हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहिवसल्लम के पैदाइश को हम सब ईद-मिलादुन्नबी के नाम से मनाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button