उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास महिला का चेन लूटकर लुटेरे हुए फरार

वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

गोरखपुर। लुटेरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर लुटेरों ने एक महिला का सोने का चेन लूट लिया और फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक 13 सितंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास पेसिफिक हॉस्पिटल के निकट सुनीता सिंह नाम की एक महिला बाजार से अपने घर वापस जा रही थी तभी उनके पीछे दो लुटेरे लग गए।

सुनसान जगह पर लूटोर ने लूट की घटना को अंजाम दिया और उनके गले की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़िता के परिवार द्वारा इसकी सूचना सूर्य विहार पुलिस चौकी को दी गई लेकिन परिवार का आरोप है कि घटना के 24 घंटे गुजर जाने के बाद भी उन्हें एफआईआर दर्ज करके उसकी कॉपी नहीं दी गई। हालांकि इस मामले में एक समाजसेवी द्वारा एसपी सिटी अभिनव त्यागी को उनके सीयूजी नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए से वीडियो और डिटेल्स भेजा गया। एसपी सिटी ने कॉल बैक करके घटना की जानकारी ली और
एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button