उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

न्यायपालिका और विधायिका का मिलन लोकतंत्र के लिए खतरनाक : शाहनवाज आलम

लखनऊ : अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज़ आलम का स्वागत कार्यक्रम किया गया. सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में अल्पसंख्यक समाज से जुड़े हर मुद्दे पर शाहनवाज़ आलम ज़ी के संघर्ष और वैचारिक राजनीति की मुहिम की सभी ने सराहना की.

अपने संबोधन में शाहनवाज़ आलम ने कहा कि भाजपा सरकार में न्यायपालिका के एक हिस्से का पूरी तरह सरकार के साथ खड़े दिखना लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही थोपने की साज़िश का हिस्सा है. संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता भाजपा सरकार में खत्म हो गयी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय और 90% लोगों के हक और अधिकार कि लड़ाई को और मजबूती से आगे बढायेगी।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन महासचिव अनिल यादव ने अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर वैचारिक राजनीति में उनके बेहतरीन योगदान के लिए तारीफ किया और आगे बिहार राज्य में बेहतर करने की शुभकामनायें दीं.

प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि पार्टी ने जो वैचारिक दिशा तय किया है उसमें उत्तर प्रदेश और बिहार सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव शाहनवाज आलम के बारे मे कहा कि वह कांग्रेस के विचार को और सामाजिक न्याय और 90% आबादी के हक और अधिकार के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं.

ओबीसी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी वैचारिक और सामाजिक समानता कि सोच रखने वाले युवा नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर साफ कर दिया है कि संगठन सामाजिक समानता के मुद्दे पे ही आगे बढ़ेगा.

फिशरमैन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र निषाद न कहा कि शाहनवाज़ आलम ने दलितों और पिछड़ों के मुद्दे पर जिस तरह अल्पस्यंखक कांग्रेस को सक्रिय रखा उसे आगे बढ़ाने की ज़रूरत है.

अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शमीम खान ने कहा कि मुस्लिम समाज को कांग्रेस और राहुल गाँधी से ही उम्मीदें हैं.

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दअरशद खुर्शीद, राहुल राजभर, तमजीद अहमद, अख्तर मालिक, शाहनवाज़ खान, जितेंद्र पटेल, डॉ खालिद मोहम्मद खान, अनवर अनीस, मसूद अहमद, मिस्बाहुलहक़, तुफैल अहमद, शाहिद तौसीफ, मो. शाहिद खान, अनीस अख्तर मोदी, मो. उमैर, सलमान जिया, यास्मीन राव, सैय्यद हुसैन अहमद, हुमायु बेग, वसी अहमद रिज़वी, मो. अनीस खान, जुबैर अहमद, मो. शमीम,आदि नेतागण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button