उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सपा विधायक अरमान खान के पिता मो. हसन खान का निधन

ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्दे खाक

लखनऊ।लखनऊ पश्चिम समाजवादी पार्टी के विधायक अरमान खान के पिता मो. हसन खान का लंबी बीमारी के बाद बुधवार 11 सितंबर की सुबह एसजीपीजीआई में निधन हो गया। बुधवार सुबह जैसे ही लोगों को उनके पिता के निधन की सूचना मिली मालवीय नगर स्थित उनके आवास पर हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए। दु:ख की इस घड़ी में लोगों ने उनके निधन पर शोक जाहिर करते हुए कहा कि अरमान के पिता बहुत ही मिलानसार और नेक दिल इन्सान थे और घर के बच्चों से उनका बेहद लगाव था।87 वर्षीय मो• हसन खान के चार बेटे और चार बेटियां हैं।सभी बेटे और बेटियों की समय पर ही शादियां कर दी थी।सब अपने परिवार के साथ खुशी से रह रहे है।

बुधवार को दोपहर लगभग 2:00 बजे मो• हसन खान को ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान मे सुपुर्दे खाक किया गया। ऐशबाग कब्रिस्तान में सैकड़ो लोगों ने उनके पिता के लिए मग्फिरत की दुआ कि अल्लाह रब्बुल इज़्ज़त उन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला से आला मुकाम अता करे।

इस मौके पर मौलाना सैय्यद बिलाल हसनी नदवी नाजिम दारुल उलूम नदवातुल उलेमा, इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन मौलाना खालिद रशीद फ़ारंगी महली,सपा विधायक रविदास महरोत्रा,फ़ाकिर सिद्दीकी,मुर्तजा अली,राजन त्रिवेदी,मनीष मिश्रा,इतंजार आब्दी बॉबी,संजय शर्मा, मसूद हसन,ज़ुबैर अहमद,अब्दुल वहीद,इमरान कुरैशी,अजीज सिद्दीकी,भानु प्रताप सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button