उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनसंपर्क कर सदस्यता अभियान में तेजी लाएं कार्यकर्ता : नीरज सिंह

11से 17 सितंबर चलेगा भाजपा महानगर विशेष संपर्क अभियान

लखनऊ :  कैसरबाग कार्यालय स्थित महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के अध्यक्षता में सदस्यता अभियान टोली के साथ बैठक कर 11 सितंबर से 17 सितंबर तक होने वाले विशेष सदस्यता अभियान की योजना बनाई गई जिसमें महानगर के प्रत्येक शक्ति केंद्र, सभी बूथों पर वरिष्ठ कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों पूर्व पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य व प्रदेश के सभी वरिष्ठ लोगों की सहभागिता से बूथ तक सदस्यता अभियान को गति प्रदान करना है।

लखनऊ महानगर में चल रहे अभियान में सदस्यता अभियान अवध क्षेत्र प्रभारी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने उत्तर मंडल फैजुल्लागंज चतुर्थ में राम किशोर चौबे द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में हिस्सा लेकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बनाकर भाजपा परिवार से जोड़ें।

उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए नीरज सिंह ने कहा की 2014 के बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता निरंतर बढ़ती जा रही है। इस बार भी भारतीय जनता पार्टी ने जो लक्ष्य हमें दिया है। उसको पूर्ण करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करने की आवश्यकता है। आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। हम सभी ने एक बार फिर से भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुनने का काम किया है। संगठन के लिए सदस्यता अभियान एक पर्व होता है और इस अभियान की सफलता में आप सभी कार्यकर्ता बंधु के परस्पर सहयोग और सहभागिता की जरूरत है।

उक्त कार्यक्रम मे शैलेंद्र अटल ,पार्षद प्रदीप शुक्ला ,संतोष मिश्रा , प्रवेश शुक्ला व बड़ी संख्या में जनमानस उपस्थित रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button