उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अकबरपुर से वाया अशरफपुर लखनऊ तक शुरू की बस सेवा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना

अम्बेडकर नगर :  उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अकबरपुर से वाया अशरफपुर बरवां,अमसिन, बंदन पुर गोसाईगंज होते हुए लखनऊ के लिए नई बस सेवा शुरू की। जिसका शुभारंभ कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अशरफपुर बरवां से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप सिंह बब्बू ने किया। प्रदीप सिंह ने इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री  दयाशंकर सिंह को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों की वर्षों की यह मांग योगी जी की सरकार ने पूरा किया।उन्होंने कहा कि इस नई बस सेवा से तीन क्षेत्र के लोगों कटेहरी विधानसभा क्षेत्र,अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र और गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।

बब्बू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनहित के हर उस काम को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है जो जनता की मूल जरूरत से जुड़ा हुआ है।बब्बू ने कहा कि योगी जी की प्रेरणा और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की प्रतिबद्धता से क्षेत्रीय लोगों द्वारा वर्षों की यह मांग पूरी हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने अशरफपुर बरवां में सेंट्रल बैंक की एक शाखा स्थापित करने की माँग की।

परिवहन विभाग के अकबरपुर डिपो के अपर क्षेत्रीय प्रबंधक सी बी राम ने बताया कि यह बस सेवा अपने निर्धारित मार्ग से सुबह 6 बजे अकबरपुर से चलकर 11 बजे तक लखनऊ आलमबाग बस स्टेशन पहुँचेगी और वापस 3 बजे लखनऊ से चलकर अवध बस डिपो होते हुए शाम 8.30 बजे तक अकबरपुर पहुँचेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र की वरिष्ठ लोगों में भोला सिंह, पूर्व प्रधान सूर्यभान सिंह,शिव कुमार सिंह,प्रेम प्रकाश सिंह, शिव शंकर यादव, रमेश वर्मा, प्रभात सिंह, भारतीय जनता पार्टी कटेहरी मंडल अध्यक्ष अमरजीत मौर्य, संसार सिंह, पंकज पांडे, प्रमोद मिश्रा,अवधेश यादव, सिद्धू प्रधान, अंजनी सिंह, रमेश सिंह, सत्यम मिश्रा, पंकज वर्मा ,बृजभूषण वर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button