उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने संतोष पाठक को जनपद सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

लखनऊ : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों एवं विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हुए जनपद सुल्तानपुर के प्रतिष्ठित, लोकप्रिय समाजसेवी एवं भारतीय जनमानस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुल्तानपुर तथा भारतीय जनमानस पार्टी के पूर्व पूर्वांचल प्रभारी संतोष पाठक को जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पार्टी के अयोध्या मण्डल के संयोजक अभिषेक चौधरी की उपस्थिति मे जनता दल यूनाइटेड जनपद सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने उम्मीद जताई है कि संतोष पाठक के सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष बनने से जनपद सुल्तानपुर में पार्टी का जनाधार बढ़ेगा और जनता दल यूनाइटेड पार्टी का संगठन मजबूत होगा ।

प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें एक माह में संतुलित जिला इकाई का गठन करके प्रदेश कार्यालय को अवगत कराए जाने का निर्देश दिया है।इस अवसर पर पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत सिंह पटेल एवं पार्टी के बरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।

इनको जनपद सुल्तानपुर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त सिंह पटेल,बरिष्ठ नेत्री ममता सिंह, डॉ भरत गंगवार,अवधेश सिंह, संजय सिंह, अजीत प्रताप सिंह, सुशील काश्यप, सुशील पटेल, योगेश चन्द्र सोनी,आनन्द सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय,देव कुमार साकेत,रणबीर सिंह, भैया हरिशंकर जी पटेल, सुभाष पाठक, डॉ संजय सिंह, अभिषेक राय,प्रदेश प्रवक्ता दिवाकर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता विनीत तिवारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, शिव मंगल सरोज,जय प्रकाश पटेल, संतोष पटेल,कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा,एच एन सिंह,देवेन्द्र सिंह बाल्हार, डॉ जितेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button