दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत के प्रतिनिधि मंडल ने सांसद बांसुरी स्वराज से की मुलाक़ात
दिल्ली के 360 गावों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लागू करने और म्यूटेशन का कार्य शुरू कराने की मांग

नई दिल्ली : दिल्ली मूल ग्रामीण पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल आज संसद मार्ग स्थित एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज के जन संवाद कार्यक्रम में पंचायत के अध्यक्ष प्रोफेसर राजबीर सोलंकी के नेतृत्व एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी शिक्षाविद् दयानंद वत्स भारतीय, महासचिव डॉ.हंसराज सुमन, सचिव श्री रामकुमार टोकस, एडवोकेट धीरज पवार, संयुक्त सचिव डॉ.अनिल कुमार, आदित्य एवं देविंद्र तंवर, मिथलेश गुलिया के सान्निध्य में मिला ओर उन्हें दिल्ली के गांवों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना लागू कराने ओर सालों से बंद पड़े म्यूटेशन को तत्काल प्रभाव से शुरू कराने की मांग संबंधी दो ज्ञापन दिए। इसके अतिरिक्त गांवों में दुकानों की सीलिंग ओर हाउस टैक्स से मुक्ति का मुद्दा भी उठाया गया। सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रतिनिधि मंडल को उनकी सभी मांगों सहानुभूति पूर्वक कार्रवाई का आश्वासन दिया



