उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन पूजन कर आरती उतारी

लखनऊ : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचे। रक्षामंत्री ने मंदिर पहुंचकर भगवान खाटू श्याम का दर्शन पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा और ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

मंदिर से निकलने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है। जिसने वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। भारत शांति का पुजारी है और हमेशा रहेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि आज जिस तरह की वैश्विक परिस्थितियां हैं। उन्हे ध्यान में रखते हुए सैन्य कमांडर्स को कहा गया था कि विश्व और भारत में शांति की स्थापना के लिए सदैव तत्पर रहें। ताकि कहीं भी ताकि शांति भंग न हो।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि दर्शन पूजन के उपरांत मंदिर समिति सदस्यों और उपस्थित प्रबुद्ध जनों में संजीव अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल और मनोज अग्रवाल ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर रक्षा मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया और श्याम बाबा का चित्र सप्रेम भेंट किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button