उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रत्ना डांस अकादमी” में मना “हरतालिका तीज फेस्ट”

लखनऊ । हरतालिका तीज के अवसर पर “हरतालिका तीज फेस्ट” का आयोजन शुक्रवार 6 सितम्बर को रत्ना अस्थाना के निर्देशन में गोमती नगर विनय खंड के एम-4/76 स्थित “भारतीयम् भवन” में किया गया। इस अवसर पर जहां एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक आयोजन हुए वहीं ड्राइफ्रूट एग्लेस केक भी काटा गया।

“हरतालिका तीज फेस्ट” के अंतर्गत सतरंगी रोशनी, फूल और गुब्बारों से सजे परिसर में में रचना श्रीवास्तव ने “घर में पधारो गजानन जी”, रीता मनराल ने “अरे द्वार पालो”, रूबी गुप्ता ने “ए दिले बेकरार” गाना मधुर स्वरों में सुनाया। नीलम गुप्ता ने प्रेम पर कविता पाठ किया। इस क्रम में श्वेता मनराल ने “मेरा बाबू छैलछबीला”, गरिमा श्रीवास्तव ने “बहारा बहारा”, ज्योति सिंह ने “मइया यशोदा”, पूनम सिंह और पूर्णिमा यादव ने “मेंहदी राचन लागी” गाने पर नृत्य कर प्रशंसा हासिल की वहीं बबीता साहू और अनुजा पाण्डेय ने “चूड़ी मजा न देगी” गाने पर नृत्य कर तालियां बटोरी। अकादमी की संरक्षिका शुभ्रा अस्थाना ने बताया कि हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन होता है। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियाँ गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। उनके अनुसार यह पर्व समाज की मूल इकाई परिवार को जोड़ने का महती कार्य करते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button