राजनाथ सिंह ने लखनऊ वासियों से संवाद कार्यक्रम में जाना हाल

लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कैंट विधानसभा के एकेडी स्कूल में प्रबुद्ध जनों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे तो देश में बड़े-बड़े कार्यक्रमों को संबोधित करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करता हूं। लखनऊ में बड़े-बड़े कार्यक्रमों के अतिरिक्त मैं व्यक्तिगत रूप से भी लोगों से संवाद करना चाहता हूं। ताकि लोग अपनी बात रखें और मुझे लखनऊ के बारे में जानकारी प्राप्त हो।
सुभाष अग्रवाल बाबू बनारसी दास पुराना किला निवासी ने जो सदर अंडर पास की चर्चा की थी इस संबंध में रेल मंत्री से बात हो गई है अंडरपास का परीक्षण भी हो गया है। बीच में कुछ मंदिर और मकान आने से समस्याएं हैं उनको शीघ्र दूर करते हुए पूरा किया जाएगा। पारा फ्लाईओवर में भी ऐसे ही दिक्कत आ रही हैं उसको जल्दी दूर करके कार्य होगा।

विकास कार्य में वित्तीय समस्याओं से कोई भी कार्य नहीं रुकेगा जो क्षेत्रीय समस्याएं हैं उसके निस्तराण में कुछ समय लगता है।
कनौजिया ने कहा कि कर्मचारियों को पेंशन देने का जो काम किया रेलवे कर्मचारी की ओर से धन्यवाद दिया।
वीरेंद्र खत्री ने कहा कि लखनऊ को आज देश में आपके संसदीय क्षेत्र के रूप में ही जाना जाता है। चंदन नगर क्षेत्र में अटल जी की बैठकें क्षेत्रवासियों द्वारा दीपक जलाकर की गई थी और वहां पर चंदन नगर स्थित पार्क के अटल पार्क के नाम से किया जाए।
लखनऊ में विकास की जानकारी साझा करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ से कानपुर अब आप 45 मिनट में पहुंचेंगे।
रेलवे मंत्री और अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है और सभी रेलवे स्टेशनों का विकास तेजी से हो रहा है। गोमती नगर का स्टेशन और एयरपोर्ट आपने देखा होगा की कैसा भव्य बना है ।
ट्रांसपोर्ट नगर और उतरेटिया के रेलवे स्टेशन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। चारबाग स्टेशन पर भी दूसरी एंट्री का कार्य जल्दी पूरा हो रहा है और जो करना हो वह आप बताएं।
अतिक्रमण पर जवाब देते हुए कहा कि लोगों की झोपड़ी उजड़ना हम लोग के लिए अत्यंत कष्ट दायक हो जाता है। एक चिड़िया के घोंसला भी घर में लगा होता है तो उसको तोड़ने में भी आपका दिल दहल जाता है। लेकिन फिर भी जिनके घर टूटता है उनके रहने की पहले दूसरी जगह व्यवस्था हो जाए।
बृजेश पाठक ने कहा कि अटल जी का जो सपना था लखनऊ को एक मॉडल लोकसभा क्षेत्र के रूप में डेवलप करके विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने का उसको रक्षा मंत्री जी ने पूरा करके लखनऊ को सुंदर करने का कार्य किया है। जिन कार्यों की उससे भी अधिक विकास कार्य लखनऊ में हुए हैं।
ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बन रही है यह सब का सौभाग्य है। दुश्मनों पर जब ब्रह्मोस मिसाइल बरसेगी तो उस पर मेड इन लखनऊ लिखा होगा।
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने रक्षा मंत्री उपमुख्यमंत्री और उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया और कहा कि रक्षा मंत्री जी अपनी व्यवस्ताओं के बीच भी कार्यकर्ताओं की निरंतर चिंता करते हैं और उनकी मांगो और समस्याओं के निस्तारण का पूरा ख्याल रखते हैं।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने संवाद कार्यक्रम में एमएलसी मुकेश शर्मा, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, एमएलसी रामचंद्र प्रधान, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, दिवाकर त्रिपाठी, मानसिंह, योगेंद्र पटेल, विनायक पांडे सहित बड़ी संख्या में कैंट क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जिनमें राजेंद्र बग्गा, प्रवीण सक्सेना, सुधीर, सुभाष अग्रवाल, गिरीश, राकेश कनौजिया ने रक्षा मंत्री के समक्ष अपनी मांग और सुझाव प्रस्तुत किये।



