उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
दिल्ली की जनता एवं भाजपा नेता प्रदूषण पर पूछ कुछ रहे है बौखलाए मंत्री गोपाल राय जवाब में तर्कहीन जवाब दे रहे हैं : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की केजरीवाल सरकार के गिरते ग्राफ, पार्टी में उपेक्षा से त्रस्त और बाबरपुरपुर मे जन विरोध झेल रहे मंत्री गोपाल राय अब पूरी तरह हताश हैं और इसी हताशा में वह प्रदूषण पर ब्यान एवं चिठ्ठी बाज़ी करके खबरों में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।
दिल्ली की जनता एवं भाजपा नेता प्रदूषण पर पूछ कुछ रहे है बौखलाए मंत्री गोपाल राय जवाब में तर्कहीन जवाब दे रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा है की मंत्री गोपाल राय बस एक बार यह बता दें की उन्होने पराली जलाने को लेकर पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान से कब मीटिंग की चिठ्ठी लिखी और फिर कृत्रिम बारिश से लेकर ग्रैप प्रतिबंध तक जो चाहें फैसला लें, केन्द्रीय मंत्री से सहयोग ले।



