दिल्ली भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने 254 झुग्गी एवं सेवा बस्तियों के नागरिकों को झुग्गी बस्ती जन आक्रोश प्रदर्शन आयोजित करने में सहयोग दिया : वीरेंद्र ssch

नई दिल्ली : गत एक माह से अधिक से दिल्ली की झुग्गी एवं सेवा बस्तियों में नागरिकों से जुड़कर प्रत्येक रविवार को झुग्गी विस्तार अभियान चल रही है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुग्गी एवं सेवा बस्तियों में सफाई अभियान चलाया, स्वस्थ कैम्प लगाये, रक्षाबंधन पर्व मनाया और गत रविवार झुग्गी वासियों के साथ प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम सुना।
इसी क्रम में झुग्गी एवं सेवा बस्तियों में जाते जाते भाजपा कार्यकर्ताओं विशेषकर झुग्गी विस्तारकों ने स्थानीय समस्याओं को समझा और आज झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वहाँ के नागरिकों को उनकी समस्याओं को उठाने को प्रोत्साहित किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के साथ ही सांसदों, विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों,एवं नेताओं ने झुग्गी एवं सेवा बस्ती वासियों की समस्यों की उठाने के लिए आयोजित झुग्गी बस्ती जन आक्रोश प्रदर्शनों को नेतृत्व प्रदान किया।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली की चित्रा विहार झुग्गी बस्ती में आयोजित झुग्गी बस्ती जन आक्रोश प्रदर्शन का नेतृत्व किया। स्थानीय भाजपा विधायक ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल गुप्ता एवं सह प्रभारी किशन शर्मा, पार्षद रमेश गर्ग, जिला महामंत्री दीपक गाबा और मंडल अध्यक्ष वैभव मेहरा आदि उपस्थित रहे।
इस अवस पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के झुग्गी एवं सेवा बस्ती के नागरिक वास्तव में दिल्ली के विकास की नींव है, बड़े बड़े शिक्षित लोगों के जीवन के सपोर्ट बेस हैं पर खेदपूर्ण है की दिल्ली की सरकार के द्वारा बड़े बड़े सपने दिखाने के बावजूद नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि दुखद है कि फ्री बिजली पानी का सपना दिखाने वालों के शासन में झुग्गी वाले पीने का पानी खरीद कर पी रहे हैं और उन्हे सैकड़ों क्या हजारों के बिजली बिल मिल रहे हैं। झुग्गी बस्तियों में सफाई का अभाव है डयूसिब के टॉयलेट गंदे हैं और दिल्ली सरकार एवं नगर निगम कोई इन्हे मानवीय सुविधाएं नही दे रहे।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता खासकर झुग्गी विस्तारक झुग्गी एवं सेवा बस्ती वालों की जीवन परिस्थितियों में सार्थक परिवर्तन लाने का काम करेंगे।
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली की सह प्रभारी डॉक्टर अलका गुर्जर ने आनंद विहार क्लस्टर में झुग्गी क्लस्टर वासियों के प्रदर्शन में सम्मिलित हुईं और कहा की दुखद है कि अरविंद केजरीवाल हो या कांग्रेस दोनों ने झुग्गीवासियों को वोट बैंक तो माना पर उनका जीवन स्तर सुधारने के लिए कोई काम नही करा। जनवरी 2025 में दिल्ली में भाजपा सत्ता में आयेगी और झुग्गी एवं सेवा बस्तियों में बेहतर जनसुविधाओं के साथ ही इनके बच्चों की शिक्षा एवं जीवन सुधार पर ध्यान देगी।
सांसद श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी इंद्रा कैम्प तुगलाकाबाद में, सांसद श्री योगेन्द्र चंदोलिया भलस्वा झुग्गी क्लस्टर बादली, सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत गोयला जे.जे. कैम्प मटियाला, सांसद सुश्री बाँसुरी स्वराज इंद्रा कैम्प मावलिया नगर, विधानसभा मे नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता संजय बस्ती तिमारपुर में, एन.डी.एम.सी. उपाध्यक्ष श्री सतीश उपाध्याय, दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल 350 झुग्गी बस्ती करोल बाग में झुग्गी बस्ती जन आक्रोश प्रदर्शनों का नेतृत्व किया।
भाजपा सांसदों विधायकों ने विभिन्न स्थानों पर झुग्गी एवं सेवा बस्ती वासियों को आश्वस्त किया की भाजपा दिल्ली में सत्ता में आयेगी तो उनका जीवन स्तर सुधारेगी और हर गरीब को प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ देकर सबको घर देगी।
भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल अध्यक्ष उनके पदाधिकारी और पार्षद भी दिल्ली भर कुल 254 बस्तियों में आयोजित झुग्गी बस्ती जन आक्रोश प्रदर्शनों में झुग्गी वासियों के साथ शामिल हुए।
- –



