उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर यूनिवर्सिटी सोशियोलॉजी की प्रोफेसर डा. कीर्ति पाण्डेय उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष नियुक्त 

गोरखपुर : गोरखपुर यूनिवर्सिटी सोशियोलॉजी की प्रोफेसर डा. कीर्ति पाण्डेय उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष नियुक्त हुईं.

यह आयोग बेसिक से लेकर अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक, एडेड महाविद्यालय सहित कई ओर शिक्षण संस्थानों में शिक्षक भर्तियां करेगा.
इसमें सृजित सभी 12 सदस्य पदों पर नियुक्ति 14 मार्च को की गई थी, तब से आयोग को नियमित अध्यक्ष के नियुक्ति होने की प्रतीक्षा थी. कार्य व्यवस्था के लिए प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल को 20 मार्च को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था.
सदस्य पदों पर हो चुकी नियुक्ति अभी तक शिक्षक भर्तियां अलग-अलग भर्ती संस्थानों से हो रही थीं. मुख्यमंत्री के निर्देश पर एकीकृत शिक्षक भर्तियां करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का अधिनियम 23 अगस्त 2023 को बनाया गया, इसमें एक अध्यक्ष 12 सदस्यों के पद सृजित किए गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button